-->
कोरोना वायरस(Coronavirus) क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

कोरोना वायरस(Coronavirus) क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

 नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? मै आशा करता हु की आप सभी अछे ही होंगे|

जैसा की आप को पता ही है की इस समय एक वायरस बहुत ही तेज़ी से फैल रहा है जिसका नाम है – कोरोना वायरस|

तो दोस्तों आज मै आप को बताने जा रहा हु की कोरोना वायरस क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है|

तो चलिए दोस्तों बिना और टाइम बिठाये आज का ये महत्वपूर्ण topic शुरू करते है|

कोरोना वायरस(Coronavirus) क्या है?

कोरोना वायरस (सीओवी), वायरस का एक बड़ा परिवार है जो सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे - Middle East Respiratory Syndrome (MERS-CoV) और Severe Acute Respiratory Syndrome (SARS-CoV) का कारण बनता है।

कोरोना वायरस ज़ूनोटिक हैं, जिसका अर्थ है कि वे जानवरों और लोगों के बीच संचारित होते हैं।

विस्तृत जांच में पाया गया कि Severe Acute Respiratory Syndrome को केवेट बिल्लियों से मनुष्यों और Middle East Respiratory Syndrome से ड्रोमेडरी ऊंटों से मनुष्यों में स्थानांतरित हुआ है।

यह वायरस चीन के Wuhan District से आया है| 2019 के अंत में यह वायरस चाइना के लोगो में आ गया था|

शुरुवाती Research में यह कहा गया था की यह वायरस सापों से इंसानों में आया है| फिर बाद में Research में ये पाया गया की यह वायरस सबसे पहले चमगादडो में आया और उसके बाद चमगादडो से सापों में और अंत में सापों से इंसानों में प्रवेश कर लिया|

आप को बता दू की चीन देश के निवासी चमगादडो का सूप, साप का आचार, आदि बड़े ही दिलचस्पी से खाते है|

अब तक कोरोना वायरस ने 2500 से भी ज्यादा लोगो को अपने चपेट में ले लिया है| दुनिया के काफी सारे देश भी इस वायरस का शिकार बन चुके है और ये वायरस हमारे भारत देश में भी प्रवेश कर चूका है ऐसी आशंका जताई जा रही है|

कोरोना वायरस के लक्षण

कोरोना वायरस के एक संक्रमण बिमारी है और इसके लक्षण भी एक सामान्य संक्रमण बिमारी की तरह ही है जैसे की बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक का बहना, गले में खराश आदि|

क्या करे और क्या ना करे

  1. भीड़ – भाड़ वाले जगहों पे कम से कम जाये|
  2. खाना खाने से पहले अच्छे से अपने हाथो को धोये|
  3. छींक आने पर रुमाल का इस्तेमाल करे|
  4. अगर आप को इस तरह की कोई भी बिमारी है तो आप एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दुसरे स्वस्थ लोगो से अपने आप को दूर रखे ताकि आप की वजह से किसी और को ये बिमारी ना हो|
  5. मांस – मछली का सेवन कुछ समय के लिए बंद कर दे|
  6. बहार जाये तो मुह पे मास्क जरुर से लगाए|
  7. ज्यादा लोगो से हाथ ना मिलाये|
  8. Vitamin C का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे इससे आप का Immune system मजबूत होता है|
  9. पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे|
  10. ठंडी चीजो का सेवन न करे|

कोरोना वायरस से कैसे बचे?

कोरोना वायरस को रोकने के लिए वर्तमान में कोई टीका नहीं है। बीमारी को रोकने का सबसे अच्छा तरीका इस वायरस के संपर्क में आने से बचना है।

WHO के अनुसार, कोरोना वायरस से बचने के लिए मानक सिफारिशों में नियमित रूप से हाथ धोना, खाँसने और छींकने पर मुंह और नाक को ढंकना, मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाना शामिल है। खांसी और छींकने जैसी सांस की बीमारी के लक्षण दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें।

इस वायरस से बचने के लिए अनुशंसित कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार नहीं है। इस वायरस से ग्रसित  लोगों को लक्षणों से राहत पाने के लिए सहायक देखभाल प्राप्त करनी चाहिए।

गंभीर मामलों के लिए, उपचार में महत्वपूर्ण अंग कार्यों का समर्थन करने के लिए देखभाल शामिल होनी चाहिए।

जो लोग सोचते हैं कि वे इस वायरस के संपर्क में आ सकते हैं, उन्हें अपने Doctor से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज मैंने आप सभी को “कोरोना वायरस क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?” के बारे में बताया|

मै आशा करता हु की आप सभी को समझ में आ गया होगा की कोरोना वायरस क्या है और आप इससे कैसे बच सकते है|

दोस्तों अंत में मै यही बोलना चाहूँगा की अगर आप को यह बिमारी है तो बिलकुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है आप ऊपर दिए गए निर्देशों को फॉलो करे और अपने Doctor से संपर्क करे|

और अपने और अपने परिवार को इस वायरस से ग्रसित होने से बचाये|

तो दोस्तों मै आशा करता हु की आप सभी को आज का ये Article पसंद आया होगा तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करे|

धन्यबाद|

https://www.youtube.com/watch?v=KZfgk6HPS8E&t=32s

0 Response to "कोरोना वायरस(Coronavirus) क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article